पुलिस ने किया आपरेशन पाताल के अंतर्गत अवैध शस्त्र के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/05/2022): दिनांक 20.05.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा आपरेशन पाताल के अंतर्गत अभियुक्त राहुल पुत्र नन्द किशोर निवासी खडगपुर थाना मुंगेर जिला मुंगेर बिहार वर्तमान पता छोटी मिलक की झुग्गी थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर को बीएलएस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 296/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरणः
राहुल पुत्र नन्द किशोर निवासी खडगपुर थाना मुंगेर जिला मुंगेर बिहार हाल पता छोटी मिलक की झुग्गी थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।