एक चाइनीज नागरिक को वीजा एक्सपायर होने पर भी भारत में रहने पर व उसकी भारतीय महिला मित्र को शऱण देने के सम्बन्ध में किया गया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14/06/2022): दिनांक 12.06.2022 को थाना बीटा-2 पुलिस को थाना सुरसंड सीतामणि बिहार पुलिस से सूचना प्राप्त हुयी कि भारत नेपाल बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा दो चाइनीज नागरिक 1.युआन हैंलोंग पुत्र युआन दओफु निवासी डुबेई किस्चेंग ज्हेंग्जी बुहान चीन 2.लूलांग पुत्र लू जिन पिंग निवासी रेनही रोड होगेशन बुहान चीन को अवैध रूप से सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त दोनों लोग इसी भारत नेपाल बार्डर से दिनांक 25.05.2022 को अपने साथी Xue fei S/o Xue jian Hua R/o Village- Dalizhuang , City –Xinji State- Hebei CHINA Current address- Sun court J.P. Greens Greater Noida Gautambudh Nagar के कहने पर भारत घूमने आये थे। जो अपने साथी Xue fei के फ्लैट जे पी ग्रीन्स में 11.06.2022 तक रूके थे इस सम्बन्ध में सीतामणि बिहार पुलिस से इनपुट मिलने पर Xue fei व उसकी महिला मित्र Petekhrinuo D/o Velasa R/o P. khel, Kohima NAGALAND जो भारतीय है दोनों को गुरूग्राम हरियाणा के ताज होटल से गिरफ्तार किया गया है।

 

चीनी नागरिक Xue fei का वीजा दिनांक 30.06.2020 को एक्सपायर हो गया था इसके द्वारा वीजा की दिनांक में छेडछाड कर दिनांक 30.06.2020 से दिनांक 30.06.2022 तक एक्सटेंड किया गया है तथा महिला मित्र के द्वारा इसके दोनो साथियों जो भारत-नेपाल बार्डर पर गिरफ्तार हुए हैं।

उनको अपना आईडी पर दो सिम कार्ड उपलब्ध कराये गये है तथा जे पी ग्रीन्स के पते पर एक वोटर कार्ड खुद के द्वारा फर्जी तैयार कर चीनी नागरिकों (युआन हैंलोंग , लूलांग) को उपलब्ध कराये हैं।

इस सम्बन्ध में अन्य ऐजेंसियाँ भी पूछताछ कर रही हैं व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।