यूपी बोर्ड के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की योजना अब ठंडे बस्ते में पड़ी है

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04/07/2022): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई करने की योजना स्कूलों में सफल नहीं हो सकी है। मौजूदा सत्र में यूपी बोर्ड सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है।माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बिना तैयारी के शुरू की गई यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। जबकि विभागीय अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी भी नहीं है।

नोएडा के सेक्टर 12 में राजकीय इंटर कॉलेज और सेक्टर 51 स्थित बालिका इंटर कॉलेज में 2019 में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए कुछ सीटें आरक्षित की गई थी। यूपी बोर्ड में हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई का विकल्प होता है। मौजूदा जरूरतों को देखते हुए विभाग द्वारा स्कूलों में भी पढ़ाई व्यवस्था शुरू की गई थी। लेकिन यह 1 साल भी नहीं चल पाई। यह योजना लाई गई थी जिससे स्कूली छात्रों में संख्या बढ़ाई जा सके स्कूलों को लेकर अभिभावकों के विचार बदल सके।

हालांकि अभी दोनों ही स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। डीआईओएस धर्मजीत सिंह ने कहा है कि 2019 की उनको कोई जानकारी नहीं है लेकिन अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई को लेकर काम चल रहा है भविष्य में यह योजना जरूर लागू होगी।।