पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (04/07/2022): थाना जारचा पुलिस द्वारा दिनांक 04.07.2022 को बिसाहडा गेट एनटीपीसी रोड से मु0अ0सं0 62/2021 धारा 379 भादवि0, मु0अ0सं0 63/2021 धारा 380 भादवि0 व मु0अ0सं0 200/2021 धारा 379 भादवि0 थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- 1. राजा पुत्र अब्बास उम्र करीब 19 वर्ष नि0 गाँव आडा थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर हाल पता नई आबादी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 2. अब्बास पुत्र बक्शा नि0 उपरोक्त उम्र करीब 75 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

उक्त समस्त मुकदमो मे वादियों द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा भैस चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

बाद विवेचना उक्त अभियुक्त- 1. राजा पुत्र अब्बास उम्र करीब 19 वर्ष नि0 गाँव आडा थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर हाल पता नई आबादी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 2. अब्बास पुत्र बक्शा नि0 उपरोक्त उम्र करीब 75 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया, जिन्हे गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-

1.मु0अ0सं0 62/2021 धारा 379 भादवि0 थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर।
2.मु0अ0सं0 63/2021 धारा 380 भादवि0 थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर।
3.मु0अ0सं0 200/2021 धारा 379 भादवि0 थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर।