पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13/07/2022): दिनांक 13.07.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 383/2022 धारा 302 भादवि के अंतर्गत वाछिंत अभियुक्त लाल सिंह पुत्र प्रेम राज निवासी ग्राम शेरपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ को मोजर बियर गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया।

विवरणः अभियुक्त लालसिंह द्वारा दिनांक 14.06.2022 को अवैध सम्बंधो के शक के चलते वादी गोवर्धन सिंह पुत्र किशनलाल की पुत्री व अपनी पत्नी की लोहे की चारपाई पर कोने में पाइप पर सिर मारकर हत्या कर दी गयी थी तथा फरार हो गया था।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 383/2022 धारा 302 भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।