चाकू घोंपकर पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13/07/2022): थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 417/2022 धारा 302 भादिव के अंतर्गत हत्या करने वाला आरोपी अभियुक्त रामगोविन्द पुत्र उदयपाल नि0- ग्राम डाभा थाना बिलग्राम जिला हरदोई को जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू (आला कत्ल ) बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.07.2022 को वादी अजयपाल सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी, ग्राम डाभा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई की पुत्री व अभियुक्त के साथ पत्नी के रुप में रह रही पूजा सिंह की अवैध सम्बंध होने के शक में कम्पनी से घर आते समय चाकू मारकर हत्या कर दी थी तथा स्वंय को भी चाकू मार लिया था, जिसमें अभियुक्त उपचार हेतु कैलाश हास्पिटल व जिम्स हास्पिटल ग्रेटर नोएडा में भर्ती था।

अभियुक्त का विवरणः

रामगोविन्द पुत्र उदयपाल नि0-ग्राम डाभा थाना बिलग्राम जिला हरदोई।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1.मु0अ0सं0 417/2022 धारा 302 भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 428/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।