तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रणविजय सिंह हुए सम्मानित, ‘नोवरा’ ने की उनके कार्यशैली की तारीफ

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14/07/2022): नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रणविजय सिंह को किया सम्मानित। इस दौरान नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में रणविजय सिंह के शौर्य के कारण अपराधियों में भय का माहौल होता आया है। उसके पीछे कुमार रणविजय सिंह की मेहनत है ऐसे में आम जनमानस हो या बिजनेसमैन या ग्रामीण सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पुलिस टीम के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ होती रहती है। नोएडा पुलिस टीम के अच्छे कार्यों को ध्यान में रखते हुए आम जनता और नोवरा की तरफ से उन्हें धन्यवाद प्रेषित करने हेतु यह सम्मान प्रेषित किया गया है। कुमार रणविजय सिंह ने संस्था का आभार जताया और कहा कि वह सिर्फ अपनी ड्यूटी करना चाहते हैं और समाज की सेवा उनका मुख्य ध्येय है।

नोवरा उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि संस्था हमेशा पुलिस के साथ खड़ी है। आम जनता को पुलिस के असफल होने पर उनकी आलोचना का अधिकार है, तो उनके अच्छे कार्य की तारीफ होनी चाहिए।