साप्ताहिक बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों व शोभा यात्राओं से आभूषण चोरी करने वाली 03 महिला गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16/07/2022): थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों व शोभा यात्राओं से आभूषण चोरी करने वाली 03 महिला अभियुक्ता 1.सारिका निवासी दिल्ली 2.पायल निवासी दिल्ली 3.प्रतिमा निवासी दिल्ली को थाना क्षेत्र के ईएसआईसी के सामने ग्राम चौडा सेक्टर-22 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

जिनके कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रूपये व 500 रूपये नगद बरामद हुए है। दिनांक 01.07.2022 को थाना सेक्टर-24 नोएडा क्षेत्र के सेक्टर-34, नोएडा मे भगवान जगन्नाथ शोभा यात्रा के दौरान अज्ञात महिलाओं द्वारा सोने की चेन चोरी करने की घटना के सम्बंध मे मु0अ0सं0 238/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत हुआ था जिसका सफल अनावरण करते हुए पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 238/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-24, नोएडा।