महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/07/2022): दिनांक 28.07.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र स्व0 राजू निवासी चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा दिनांक 27/07/2022 को अपनी पूर्व से परिचित महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 452/2022 धारा 328/376 भादवि पंजीकृत है।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 452/2022 धारा 328/376 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।