ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13/08/2022): दिनांक 12.08.2022 को ट्वीटर/सोशल साइट पर एक महिला द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का वीडियोे वायरल हुआ था, जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-2 पर महिला अभियुक्ता किरण सिंह पत्नी कान्ता प्रसाद निवासी म0न0 137 बी गली न0 6 मधु नगर चौक थाना मधुनगर जिला आगरा वर्तमान पता फ्लैट न0 137ए श्रमिंक कुज सेक्टर 110 थाना फेस 2 नोएडा के विरूद्ध एनसीआर न0-79/22 धारा 323/504 भादवि पंजीकृत किया गया तथा आज दिनांक- 13.08.2022 को उक्त महिला को श्रमिंक कुज सै0 110 नोएडा से गिरफ्तार करते हुये 151/107/116 सीआरपीसी के अंर्तगत कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्ता का विवरणः

किरण सिंह पत्नी कान्ता प्रसाद निवासी म0न0 137 बी गली न0 6 मधु नगर चौक थाना मधुनगर जिला आगरा वर्तमान पता फ्लैट न0 137ए श्रमिंक कुज सेक्टर 110 थाना फेस 2 नोएडा