नोएडा हाट में 17 दिवसीय नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का होगा आयोजन, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/08/2022): नोएडा के सेक्टर 33 में स्थित नोएडा हॉट में 26 अगस्त से 17 दिवसीय नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। उक्त आयोजन नोएडा हॉट द्वारा भारत सरकार के डोनर मंत्रालय डेवलपमेंट कमिश्नर, हैंडीक्राफ्ट नेशनल डिजाइन सेंटर टेक्सटाइल मंत्रालय, और नॉर्थ ईस्ट स्टेट गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में देश के 8 प्रदेशों के लोक कलाकार और बुनकर कामगारों को भी आमंत्रित किया गया है। यह लोग अपने यहां की क्राफ्ट, खानपान ,संस्कृति ,पर्यटन और परंपरा से लोगों को रूबरू कराएंगे।

नोएडा हॉट के निदेशक मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है, कि 26 अगस्त से 11 सितंबर तक नोएडा के सेक्टर 33 नोएडा हाट में नॉर्थ-ईस्ट के आठ प्रदेश जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम ,मेघालय ,मणिपुर , मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के हैंडीक्राफ्ट और वहां के अन्य सामान को प्रस्तुत करने के लिए नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार के मंत्रालयों दोनों मंत्रालय मिनिस्टर ऑफ टेक्सटाइल के डेवलपमेंट कमिश्नर, हैंडीक्राफ्ट नेशनल सेंटर गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के सहयोग से किया जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट के सभी 8 प्रदेशों के हैंडीक्राफ्ट कलाकार यहां अपनी क्राफ्ट खानपान संस्कृति पर्यटन और अपनी परंपरा से लोगों को रूबरू कराएंगे।।