पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह समेत इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/08/2022): उत्तर प्रदेश में देर रात बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिसमें नोएडा के एडिशनल डीसीपी रण विजय सिंह का भी तबादला हो गया है। एडीसीपी रणविजय सिंह  को अपर पुलिस अधीक्षक देहात जनपद फिरोजाबाद बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा बुलंदशहर की अपर पुलिस अधीक्षक अलका सिंह को भी स्थानांतरित किया गया है।