गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा पहुंचे यूपी भवन, यूपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को मिलकर दी बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा ( 27–08–2022): दिल्ली के यूपी भवन में कैबिनेट मंत्री और नवनियुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बधाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं।

नोएडा के साथ-साथ अलग-अलग शहरों से भी जैसे गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद ,मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता यूपी भवन पहुंचकर नियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं।

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी अभी तक दिल्ली में मौजूद है, वहां वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आभार प्रकट कर रहे हैं। शुक्रवार को भूपेंद्र सिंह चौधरी ,केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ,भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, गृह मंत्री राणा सिंह से भी मुलाकात की है।

 

दिल्ली से सटे नोएडा से भी भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता लगातार यूपी भवन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा यूपी भवन पहुंच भूपेंद्र सिंह चौधरी को बधाई दिया है।।