धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से 20,01,680 रूपये हड़पने वाला लुटेरा गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27/08/2022): दिनांक 27.08.2022 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से 20,01,680 रूपये हड़पने वाला एक अभियुक्त कुँवर विजयंत सिंह पुत्र कुँवर बलवन्त सिंह निवासी ई-105, सुपरटेक लिविंग स्टोन, क्रोंसिग रिपबल्कि, गाजियाबाद को सी.एन.जी. पम्प गिझौड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः

दिनांक 18.06.2022 को थाना सेक्टर-24 पर वादिया प्रिया गुप्ता निवासी सेक्टर-52, नोएडा ने अभियुक्त कुँवर विजयंत सिंह द्वारा मिड डे मिल का टेण्डर दिलाने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर वादिया के 20,01,680 रूपये ले लेना व दस्तावेज फर्जी होने पर पैसे माँगने पर पैसे ना देकर अमानत मे खयानत करने के सम्बंध मु0अ0सं0 217/2022 धारा 420/406/467/468/471 भा0दं0वि0 पंजीकृत कराया था।

अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 217/2022 धारा 420/406/467/468/471 भा0दं0वि0 थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।