नाबालिक लड़की को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला पड़ोस गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17/09/2022): थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा दिनांक 15.09.2022 को रणवीर सिंह के मकान पर ग्राम जरिया थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर से अभि0 मिथुन कुमार पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम अमरपुर थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर उम्र 30 वर्ष हाल पता बिजलीघर वाली झुग्गी झोपडी सै0 50 थाना सै0 49 नोएडा उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहर्ता को भी सकुशल बरामद किया गया।

घटना का विवरण-

दिनांक 07.09.2022 को वादी मुकदमा ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त मिथुन पुत्र फते सिंह निवासी सैक्टर-50 नोएडा द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध दाखिल की। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सैक्टर 49 नोएडा पर मु0अ0सं0 0294/2022 धारा 363 भादवि0 में पंजीकृत किया गया व विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 376/494 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।

आपराधिक इतिहास

(1) मु0अ0सं0 0294/22 धारा 363/376/494 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना सैक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर।