नोएडा पुलिस ने किया अवैध हथियार के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21/09/2022): दिनांक 20/09/2022 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ 01 अभियुक्त कमल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सिद्धपुर, थाना अमांपुर, जिला कासगंज वर्तमान पता बहरामपुर, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद को शमशान घाट चौकी क्षेत्र छिजारसी से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 375/22 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सेक्टर-63, नोएडा।