महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने में जुटी नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन, ‘महिला सुरक्षा, महिला सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09/05/2023): नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने डीसीपी महिला सुरक्षा डॉ मीनाक्षी कात्यान और एसीपी साइबर एवं महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह के साथ मिलकर सोमवार, 8 मई को नवरत्न ज्ञानपीठ, सेक्टर-08 में ‘महिला सुरक्षा महिला सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 50 लड़कियों एवं महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, डायल-112 आदि हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर काम कर रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी हेल्प डेस्क होने से बहुत मदद मिल रही है और महिलाएं स्वयं को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है। लेकिन फिर भी कुछ महिलाओं में अभी भी भय और सुरक्षा संबंधित जानकारी का अभाव है। इसके अलावा कई बार पीड़ित महिलाओं की सुनवाई नहीं होती है। जिसके लिए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन- NPSF ने ‘महिला सुरक्षा महिला सम्मान’ जागरुकता कार्यक्रम कराने का निश्चय किया है जिससे वे अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रख कर समाधान करा सकें।

एसीपी साइबर एवं महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह ने नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी, निदेशक वनीता भट्ट, निदेशक निशु गुप्ता, मिडिया प्रमुख अलका वर्मा, विद्या धारा प्रमुख नीरू भान, वैशाली प्रमुख प्रतिमा तिवारी द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे शानदार कार्यों की सराहना करते हुए टीम का मनोबल बढ़ाया।मिडिया प्रमुख अलका वर्मा ने एसीपी साइबर एवं महिला वर्णिका सिंह का नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन परिवार की तरफ़ से आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नवरत्न ज्ञान पीठ के संयोजक रमाकांत सिंह एवं समाजसेवी विक्रम सेठी के योगदान के लिए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की टीम ने उनका विशेष आभार प्रकट किया।।