नोएडा हाॅट में लगे “वोकल फोर लोकल” प्रदर्शनी में पहुंचे स्थानीय सांसद और विधायक

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28/09/2022): “वोकल फोर लोकल” की अवधारणा पर ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोएडा हाॅट सेक्टर-33‌ में 23 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक सात दिवसीय ओ.डी.ओ.पी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं सोमवार, 26 सितंबर को “वोकल फोर लोकल” को बढ़ावा देने के लिए नोएडा हाॅट सेक्टर-33‌ में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह अपने अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने “वोकल फोर लोकल” का जायजा लिया और हस्तशिल्पियों से बात की। साथ उनके द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों की खूब सराहा।

गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री वोकल फोर लोकल को एक आंदोलन के रूप में शुरू किया है कि One District One Project और इससे बहुत आत्मनिर्भर उत्पादन करने वाले जुड़े हुए जिसमें भी अधिक संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई है। आज हमें One District One Project के कारण देश का भविष्य दें रहा है। जहां पहले हम Import की बात करते थे आज हम Export की तरफ जा रहा है। वोकल फोर लोकल के माध्यम से देश और विदेशी मे अपनी पहचान बना सकेंगे।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि “वोकल फोर लोकल” एक बहुत अच्छी शुरुआत है ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों को एक नई पहचान देने की। वोकल फोर लोकल प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य है कि जो लुप्त उत्पाद हो चुके और हस्तशिल्प कारों द्वारा बने उत्पादों को लोगों के सामने ने पेश किया जाएगा। जिससे लोग स्वदेशी उत्पादो को खरीद सकते हैं और जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कामगार साबित होगा।

आगे विधायक पंकज सिंह ने बताया कि “वोकल फोर लोकल” को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी सरकार के साथ सभी कार्यकर्ता भी बहुत प्रयास कर रहे हैं और जिसमें हर जिले में वोकल फोर लोकल के अंतर्गत प्रदर्शनकारियों का भव्य आयोजन कर रहे हैं।

एम.एस.एम.ई. विभाग द्वारा ”वोकल फोर लोकल” की अवधारणा पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के उद्देश्य से ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी 23 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक नोएडा हॉट सेक्टर 33 नोएडा में आयोजित की जायेगी। जिसमें जनपद के ओडीओपी उत्पाद रेडीमेड गारमेंट्स एवं टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स के साथ-साथ हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित एवं विपणित किए जाएंगे।