Breaking: फोनरवा चुनाव में योगेंद्र शर्मा ने लगाई जीत की हैट्रिक

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (07 जनवरी 2024)

फोनरवा चुनाव 2024 के लिए चल रही तमाम चर्चाओं पर विराम लग गया। योगेंद्र शर्मा ने लगातार तीसरी बार फोनरवा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उन्होंने जीत की हैट्रिक लगा दी।

योगेंद्र शर्मा ने लगाई जीत की हैट्रिक

फोनरवा चुनाव 2024 में योगेंद्र शर्मा और केके जैन ने शानदार जीत दर्ज की है। योगेंद्र शर्मा को 155 वोट मिले वहीं केके जैन को कुल 103 वोट मिले हैं।

बता दें कि आज 07 जनवरी को सेक्टर -52 स्थित फोनरवा कार्यालय में फोनरवा चुनाव 2024 के लिए मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक कुल 227 में से 225 सदस्यों ने वोट किए। दोपहर 3 बजे से मतों की गणना शुरू हुई और देर शाम तक चुनाव अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

योगेंद्र शर्मा और केके जैन पैनल:

फोनरवा चुनाव 2024 के लिए योगेंद्र शर्मा -केके जैन पैनल से अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र शर्मा, महासचिव पद के लिए केके जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक मिश्रा, विजय भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान व सुशील यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वोहरा, अशोक शर्मा, लाट साहब लोहिया व संजय चौहान, लीगल सचिव पद के लिए उमाशंकर शर्मा, सचिव पद के लिए विनोद शर्मा, सुखबीर, देवेंद्र सिंह और जीएस सचदेवा, सह सचिव पद के लिए सुशील शर्मा, कोशिंदर यादव, हिरदेश कुमार गुप्ता व राजेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण शर्मा चुनाव मैदान में हैं।।