लावारिस अवस्था में घूम रही महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13/10/2022): दिनांक 12/10/2022 की रात्रि को थाना फेस-1 पुलिस को गश्त के दौरान गोल चक्कर चौकी क्षेत्र में एक महिला लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली जो अपना नाम पता नही बता पा रही थी।

पुलिस द्वारा महिला के बारे में आस-पास जानकारी की गई परन्तु कोई जानकारी प्राप्त नही हो सकी, काफी प्रयास के बाद जानकारी मिली की उक्त महिला न्यू अशोक नगर की रहने वाली है जो यहां अपने घर का रास्ता भटक कर लावारिस अवस्था में घूम रही थी, थाना फेस-1 पुलिस द्वारा तत्काल न्यू अशोक नगर में महिला के परिजनों के बारे में पता लगाकर उनसे सम्पर्क किया गया और महिला को उसके घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

महिला के परिजनों द्वारा बताया गया की उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कभी भी घर से बिना बताए चली जाती है।