रबूपुरा पुलिस ने किया अवैध शस्त्र के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16/10/2022): थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिनांक 16.10.2022 को यमुना गौर सिटी से तलाशी के दौरान अभियुक्त कुमार प्रिन्स कटारिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज पिस्टल .32 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 210/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कुमार प्रिन्स कटारिया पंजीकृत हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
कुमार प्रिंस कटारिया पुत्र जगदीश नारायण निवासी ग्राम बहेरी मां थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात हाल निवासी सी-505 संस्कृति अपार्टमेंट नोएडा थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
मु0अ0स0 210/2022 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम

अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी का विवरण-
एक अवैध पिस्टल .32 बोर बरामद।