बिसरख पुलिस ने किया वाहन चोरी करने वाले 02 चोरों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20/10/2022): दिनांक 20.10.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले 02 चोर 1.करन उर्फ कालू पुत्र विनोद निवासी त्यागी पेट्रोल पंप के पास, छपरौला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर 2.बाबू सोनी पुत्र साहब सोनी निवासी मूल पता ग्राम बडागाँव, बाबतपुर, थाना बडागाँव, जिला बनारस, वर्तमान पता म0नं0-15, गली नं0-01, मौहल्ला ज्वालानगर, थाना विवेक नगर, दिल्ली को थाना क्षेत्र के डबल पुलिया सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल सम्बन्धित मु0अ0सं0 028992/2022 धारा 379 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली, 01 अवैध तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 अवैध चाकू बरामद हुए है।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0-674/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-675/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर बनाम बाबू सोनी।
3.मु0अ0सं0-676/2022 धारा 411/414 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर बनाम करन उर्फ कालू व बाबू सोनी।
4.मु0अ0सं0-028992/2022 धारा 379 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली।