नोएडा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20/10/2022): दिनांक 20.10.2022 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अन्तर्राज्यीय चोर राजेश पुत्र रंजीत निवासी 17/345 इन्द्रा कैम्प, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली को नोएडा वन चौराहा सेक्टर-62, के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नम्बर यूपी16बीयू-4463 व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त राजेश शातिर किस्म का अपराधी है, इससे पूर्व में थाना साहिबाबाद व दिल्ली से इसी प्रकार के चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0-484/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा।
2.मु0अ0सं0-485/2022 धारा 414 भादवि थाना सेक्टर-58, नोएडा।
3.मु0अ0सं0-2107/2019 धारा 414 भादवि थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद।
4.मु0अ0सं0-2106/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद।
5.एफआईआर नं0 118/16 धारा 323, 324 भादवि थाना फर्श बाजार, शाहदरा, दिल्ली।
6.एफआईआर नं0 258/17 धारा 380, 411 भादवि थाना कल्याणपुरी, ईस्ट दिल्ली।
7.एफआईआर नं0 563/18 धारा 323, 34 भादवि थाना हर्श विहार, नोर्थ ईस्ट दिल्ली।
8.एफआईआर नं0 287/20 धारा 356, 379, 34 भादवि थाना शकरपुर, ईस्ट दिल्ली।
9.एफआईआर नं0 202/20 धारा 356, 379, 411, 34 भादवि थाना मधु विहार, ईस्ट दिल्ली।
10.एफआईआर नं0 44/20 धारा 379, 411, 34 भादवि थाना मधु विहार, ईस्ट दिल्ली।
11.एफआईआर नं0 571/20 धारा 379, 411, 34 भादवि थाना मधु विहार, ईस्ट दिल्ली।
12.एफआईआर नं0 318/20 धारा 379, 411, 34 भादवि थाना पाण्डव नगर, ईस्ट दिल्ली।
13.एफआईआर नं0 16514/20 धारा 379, 411, 34 भादवि थाना पाण्डव नगर, ईस्ट दिल्ली।
14.एफआईआर नं0 107/20 धारा 411 भादवि थाना न्यू अशोक नगर, ईस्ट दिल्ली।
15.एफआईआर नं0 374/21 धारा 25, 54, 58 आर्म्स एक्ट थाना कल्याणपुरी, ईस्ट दिल्ली।
16.एफआईआर नं0 380/21 धारा 379 भादवि थाना कल्याणपुरी ईस्ट, दिल्ली।
17.एफआईआर नं0 384/21 धारा 379 भादवि थाना कल्याणपुरी ईस्ट, दिल्ली।
18.एफआईआर नं0 401/21 धारा 379 भादवि थाना कल्याणपुरी ईस्ट, दिल्ली।
19.एफआईआर नं0 409/21 धारा 379 भादवि थाना कल्याणपुरी ईस्ट, दिल्ली।
20.एफआईआर नं0 444/21 धारा 379 भादवि थाना कल्याणपुरी ईस्ट, दिल्ली।