नोएडा पुलिस ने किया अवैध हथियार रखने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31/10/2022): दिनांक 31.10.2022 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध हथियार रखने वाले 02 अभियुक्त 1.लियाकत पुत्र रियासुद्दीन निवासी सुरपुडा, थाना सुरपडा, जिला एटा वर्तमान पता पुराना हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर 2.पंकज पुत्र आशाराम निवासी कस्बा बेंनीगज, थाना कुथावा, जनपद हरदोई वर्तमान पता पुराना हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के मुर्गा मन्डी सेक्टर-4 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1.मु0अ0सं0 542/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम लियाकत थाना फेस-1, नोएडा।
2.मु0अ0सं0 543/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पंकज थाना फेस-1, नोएडा।