G-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ी opportunity बनकर आई है | हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए Global Good, विश्व कल्याण पर focus करना है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (27/11/2022): आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा नॉएडा के सभी मंडलों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम के 95वें संस्करण को जनप्रतिनिधियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने सुनी। मन की बात का कार्यक्रम नॉएडा महानगर में सभी बूथ पर आयोजित हुआ ।

सेक्टर- 22 जे० ब्लॉक में माननीय विधायक पंकज सिंह रहे जहां उन्होंने लोगों के साथ मन की बात को सुना और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। सेक्टर 122 में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल रहे, सेक्टर 12 में ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना।

आज प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में G20 summit की अगले साल भारत की मेज़बानी पर चर्चा करी। उन्होंने कहा G-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ी opportunity बनकर आई है | हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए Global Good, विश्व कल्याण पर focus करना है | उन्होंने कहा आने वाले दिनों में, देश के अलग-अलग हिस्सों में, G-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | इस दौरान, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को आपके राज्यों में आने का मौका मिलेगा |”

 

उसके बाद उन्होंने कहा श्रीहरिकोटा से स्वदेशी Space Start-up के इस पहले रॉकेट ने जैसे ही ऐतिहासिक उड़ान भरी, हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा हो गया | उन्होंने Drone के क्षेत्र में हो रहे भारत में विकास कार्यों की भी चर्चा करी और कहा आज हमारे देशवासी अपने Innovations से उन चीजों को भी संभव बना रहे हैं, जिसकी पहले कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। उन्होंने भारतीय संगीत और साइंस & टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा करी

सभी मंडलों में हुए इस मन की बात कार्यक्रम में सभी प्रदेश, ज़िला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी मण्डल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, गोपाल गौड़, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, बबलू यादव, पंकज झा, कल्लू सिंह, राम मेहर कौशिक, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महामंत्री डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, चंगीराम यादव, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाल, चमन अवाना, इंद्रजीत जाटव, महेश अवना, राम निवास यादव, गिरजा सिंह, शारदा चतुर्वेदी, र्डॉ प्रसनजीत मैत्रा, लोकेश यादव, एस पी चमोली , रवि यादव, अहसान खान, अमित त्यागी, राजीव त्यागी, सरफ़राज़ अली, प्रमोद बहल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।