संयुक्त राष्ट्र संघ में महात्मा गांधी के प्रतिमा का होगा अनावरण, नोएडा से है खास कनेक्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02 दिसंबर 2022): संयुक्त राष्ट्र के द्वारा आगामी 14 दिसंबर को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, खास बात यह है कि यह प्रतिमा नोएडा के ब्रांड एंबेसडर और गौतमबुद्ध नगर की शान राम सुतार के द्वारा बनाया गया है। जिसका अनावरण सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने वाले देश भारत के नेतृत्व में किया जाएगा।

सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा भारत

गौरतलब है कि एक-एक महीने के लिए क्रमवार मिलने वाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भारत ने बृहस्पतिवार को संभाली। दो वर्षीय कार्यकाल में यह दूसरी बार है जब भारत ने अध्यक्ष पद संभाला है। इससे पहले अगस्त 2021में भारत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली थी।

नोएडा के ब्रांड एंबेसडर राम सुतार ने बनाई प्रतिमा

महात्मा गांधी की यह प्रतिमा पदमश्री एवं पदम भूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। महाराष्ट्र में जन्मे दिग्गज मूर्तिकार राम सुतार लगभग 50 वर्षों से बतौर मूर्तिकार कार्यरत हैं। इससे पहले भी उन्होंने भारत सरकार के लिए कई प्रतिमा बनाई है। इसके अलावा राम सुतार को सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।।