Breaking News: DCP वृंदा शुक्ला का हुआ तबादला

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07 दिसंबर 2022): नोएडा महिला सुरक्षा में तैनात DCP वृंदा शुक्ला का गौतमबुद्ध नगर से तबादला कर दिया गया है।

DCP वृंदा शुक्ला को चित्रकूट में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि वृंदा शुक्ला कुछ दिन पूर्व ही मातृत्व अवकाश के बाद गौतमबुद्ध नगर में वापस आयी थी। 6 दिसंबर 2022 को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक उत्तर प्रदेश राजा श्रीवास्तव द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार तबादला किए गए अधिकारियों की सूची में डीसीपी वृंदा शुक्ला समेत छः अन्य अधिकारियो के नाम भी हैं।

गौतमबुद्ध नगर में क्राइम अगेंस्ट वीमेन सेल में वर्णिका सिंह एवं रमेश चंद्र दुबे को एसीपी के पद पर नव नियुक्त किया गया है।।