नोएडा विधायक के जन्मदिन पर कई सियासी दिग्गजों ने दी बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/12/2022): आज 12 दिसंबर को नोएडा विधायक पंकज सिंह का जन्मदिन है। इस अवसर पर जन्मदिन की बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों एवं राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर भाजपा विधायक को बधाई दिया है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्विट कर बधाई देते हुए लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, नोएडा के लोकप्रिय विधायक, युवा ह्रदय सम्राट पंकज सिंह जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं”

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विट करते हुए लिखा कि “उत्तर प्रदेश के नोएडा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मा. पंकज सिंह, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान गौतम बुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने बधाई देते हुए ट्विट किया “नोएडा विधानसभा क्षेत्र से कर्मठ, ऊर्जावान व लोकप्रिय विधायक तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मेरे प्रिय छोटे भाई @PankajSinghBJP को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ट्विट कर लिखा कि “उत्तरप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं नोएडा के यशस्वी विधायक @PankajSinghBJP को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु हों।”

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ट्विट कर लिखा कि “नोएडा से विधायक, @UPVidhansabha में मेरे साथी श्री @PankajSinghBJP जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

आज नोएडा विधायक पंकज सिंह अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि पंकज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1960 को डालटनगंज, पलामू जिला झारखंड में हुआ था। पंकज सिंह वर्तमान में नोएडा से विधायक हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। पंकज सिंह ने 2002 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं।