दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा 01 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/12/2022): आज दिनांक 11.12.2022 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 369/2022 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत 01 वांछित अभियुक्त मोहन पुत्र देशराज निवासी गांव व थाना बारीगढ जिला छतरपुर मध्यप्रदेश हाल निवासी सदर सराय कालोनी सैक्टर 45 नोएडा को सोमबाजार बुद्धन होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जो दिनांक 26.06.2022 से वांछित चल रहे था।

घटना का विवरण

अभियुक्त मोहन उम्र 22 वर्ष द्वारा पडोस में रहने वाले वादी की पुत्री उम्र 17 वर्ष को शादी के बहाने बहला फुसलाकर ले जाना एंव दुष्कर्म करना। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 369/2022 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत है।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0स0 369/2022 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोक्सो अधिनियम