महिला कांस्टेबल प्रियंका अरोड़ा ने हासिल की शानदार कामयाबी, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28 दिसंबर 2022): महिला पुलिसकर्मी प्रियंका अरोड़ा जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में इकोटेक-3 पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। उन्होंने टेबल टेनिस में सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रौशन किया है । प्रियंका अरोड़ा ने दिसंबर में पंजाब के जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता के दौरान तीन पदक जीते है, इसीलिए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने प्रियंका अरोड़ा को सम्मानित किया और समारोह के दौरान, उन्हें 25,000 की सम्मान राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए महिला कांस्टेबल को बधाई दी और भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त करने की कामना की। सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह ने यह आश्वासन दिया है कि वह महिला पुलिस प्रियंका अरोड़ा को प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान करेगी, और उनकी तैयारी को यथासंभव सफल बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

दिसंबर में पंजाब के जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने तीन पदक जीते है, इससे पहले वर्ष 2016, 2017 और 2019 में भी महिला कांस्टेबल प्रियंका अरोड़ा पदक जीत चुकी है।