यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट गिरने का मामला, घायलों का उपचार जारी।।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02 नवंबर 2023): नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत 02 नवंबर को यथार्थ अस्पताल में सर्विस लिफ्ट गिरने के कारण हॉस्पिटल स्टाफ के 04 लोगों (सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव) को मामूली चोट आई है। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नोएडा में लगातार लिफ्ट गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों पूर्व भी नोएडा में लिफ्ट गिरने के कई मामले आ चुके हैं।।