नोएडा सेक्टर- 63 पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा,1 किलो से अधिक गांजा बरामद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (11 सितंबर, 2023): थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा व 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है।

11 सितंबर को थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ सुशील कुमार को बहलोलपुर अण्डरपास सेक्टर 63 नोएडा के पास से गिरतार किया है। कब्जे से एक किलो से अधिक गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त का नाम सुशील बताया जा रहा है, जो छिजरासी गौतम बुद्ध नगर का ही रहने वाला है।।