नोएडा एंप्लॉयज एसोसिएशन के चुनाव में राजकुमार सिंह के पैनल को मिली बंपर जीत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (02 नवंबर 2023): NEA के पदाधिकारियों का वर्ष 2023-25 हेतु निर्वाचन 02 नवंबर 2023 को 9:00 बजे से 2.00 बजे तक इंदिरा गाँधी कला केन्द्र सेक्टर-6 नोएडा में संपन्न हुआ। पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए कुल 07 पदों पर 16 उम्मीदवारों ने अपना किस्मत आजमाया। चुनाव के नतीजे आने के पश्चात राजकुमार सिंह के पैनल ने जीत हासिल की। राजकुमार सिंह के पैनल से 01 अध्यक्ष 01 महासचिव 02 उपाध्यक्ष 01 कोषाध्यक्ष, 2 सचिव पद पर एवं बिमला देवी के पैनल से 01 अध्यक्ष 01 महासचिव 02 उपाध्यक्ष 01 कोषाध्यक्ष 2 सचिव पद पर प्रतिभाग किया गया। निर्दलीय के रूप में 01 महासचिव एवं 01 कोषाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया गया था। नोएडा एंप्लॉइज एसोसिएशन के वर्ष 2023-25 के चुनाव में कुल 870 मतदाताओं ने भाग लिया। जिसके सापेक्ष 2.00 बजे तक कुल 831 मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया।

02 नवंबर 2023 को नोएडा एंप्लॉइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के वर्ष 2023-25 हेतु चुनाव में मतगणना के उपरांत अध्यक्ष राजकुमार को 670 वोट प्राप्त हुए। वहीं महासचिव के पद पर जितेंद्र कुमार ने 507 वोट प्राप्त किया। उपाध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र शर्मा ने 624 और वीरपाल ने 564 वोट प्राप्त किए। सचिव के पद पर अमित कुमार और नीरज राणा ने 630 और 643 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की और सुभाष चंद्र ने कोषाध्यक्ष के पद पर 547 वोट प्राप्त किए।।