22 फरवरी को पेश होगा उत्तर प्रदेश का बजट | 20 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी सत्र की कार्यवाही

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 फरवरी 2023): देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर देशभर और दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई है। इन दिनों सरकार ने जिस तरह से अवसंरचनात्मक विकास, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, एयरपोर्ट और हाईवे के निर्माण के दावे कर रही है। पूरे प्रदेश वासियों और देश वासियों की नजर उत्तर प्रदेश के बजट पर टिकी हुई है। लोगों के मन में इस बजट को लेकर कई सवाल और जिज्ञासा भी हैं तो वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी में जुटा है।

अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह साफ कर दिया है कि 25 करोड़ जनता के लिए यह बजट 22 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा और 20 फरवरी से 10 मार्च तक सत्र की कार्यवाही निर्धारित की गई है।

ANI ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ, लखनऊ”

“अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”