गौतमबुद्ध नगर निवासी अमन सिंह का यूपी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09/03/2023): प्रतिभा आपके शारीरिक कमियों का मोहताज नहीं होता। इस बात को साबित करने के लिए दुनिया में कई ऐसे उदाहरण हैं, जिन्होंने शारीरिक कमियों को अपने साहस, ध्येय और लगन मेहनत के बल पर मात दी है। जिसका जीवंत उदाहरण गौतमबुद्ध नगर जिले के निवासी दिव्यांग खिलाड़ी अमन सिंह हैं।

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले के निवासी दिव्यांग खिलाड़ी अमन सिंह ने 7वीं उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौतमबुद्ध नगर जिले का नाम रोशन किया है। जिसके बाद सभी दिव्यांग खिलाड़ी अमन सिंह को बधाई दे रहे हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ी अमन सिंह से मुलाकात कर उनको बधाई दी।

गौतम बुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर लिखा “7वीं उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौतमबुद्ध नगर जिले को गौरव देने वाले क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी अमन सिंह को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरक है।”