पुलिस ने किया 02 कोकीन तस्कर को 93000‌ की अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14/05/2022): थाना बादलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 12.05.2022 को चौकी छपरौला के सामने दादरी गाजियाबाद जीटी रोड से दौराने चैकिंग अभियुक्त 1.राजेश पुत्र रामकुवर सिंह निवासी बवराला थाना गुन्नौर जिला सम्भल उम्र 25 वर्ष 2. बिंटू पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम करियाबैन थाना जुनावई जिला सम्भल उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया हैं।

जिसके कब्जे से 200 ग्राम नाजायज कोकीन 93000/- रुपये के बरामद के बरामद किये गये । अभियुक्तगण शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त बिन्टू के विरुद्ध जनपद सम्भल में विभिन्न गम्भीर धाराओ में विभिन्न अभियोग पंजीकृत है।

पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
1.मु0अ0सं0 141/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर बनाम राजेश
2.मु0अ0सं0 142/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर बनाम बिन्टू

अभि0 बिन्टू का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 331/2015 धारा 324,504,323 भादवि थाना गुन्नौर सम्भल
2.मु0अ0सं0 413/2018 धारा 147,324,325,332 भादवि थाना गुन्नौर सम्भल
3.मु0अ0सं0 829/2018 धारा 394,504,506 भादवि थाना गुन्नौर सम्भल
4.मु0अ0सं0 286/2019 धारा 2/3 गैंग एक्ट थाना गुन्नौर सम्भल
5.मु0अ0सं0 891/2020 धारा 272/420 भादवि व 60/63(2)/72 आबकारी अधि0 थाना गुन्नौर सम्भल
6.मु0अ0सं0 893/2020 धारा 3/25 एक्ट अधि0 थाना गुन्नौर सम्भल
7.मु0अ0सं0 142/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर