लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके बेटे पंकज सिंह ने डाला वोट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04 मई 2023): बृहस्पतिवार, 4 मई को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि प्रथम चरण में आज उत्तर प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके बेटे नोएडा विधायक पंकज सिंह ने नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए लखनऊ में वोट डाला है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट कर लिखा कि “उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकायों के चुनावों के अन्तर्गत आज लखनऊ नगर निगम चुनाव के लिए मतदान किया।
मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अपना वोट अवश्य डालें साथ ही अन्य लोगों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें।”

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने ट्विट कर लिखा कि” आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करता हूं अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें।”

आज उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 37 जिलों में मतदान हो रहा है। यह प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई है और शाम 6:00 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण व स्वतंत्र के साथ की जा रही है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के 10 नगर निगमों के अध्यक्ष और 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 257 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3645 नगर पालिका सदस्यों के किस्मत का फैसला होगा।

उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 37 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जालौन, ललितपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, झांसी, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर आदि जिले शामिल हैं।।