नोएडा एंटरपेन्योर्स एसोसिएशन ने हादसे में अपना हाथ गवाने वाले आयुष को सौंपा एक लाख का चेक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31/05/2023): नोएडा एंटरपेन्योर्स एसोसिएशन हमेशा से समाज और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। साथ ही NEA जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। NEA ने हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति को एक लाख रूपये का चेक प्रदान कर एक नेक कार्य किया है। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मलहल्न ने बताया कि हमारी एनईए संस्था गौतमबुद्ध नगर जिले के उद्योगों में काम करने वाले और उनसे जुडे श्रमिकों के हक के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने अपने पदाधिकारियों के साथ सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में कंपनी में काम करते समय हादसे का शिकार हुए श्रमिक आयुष कुमार को एक लाख रूपये का चेक देकर आर्थिक मदद प्रदान की है।

जनपद के एक निजी कंपनी में काम करते समय आयुष के साथ हादसा हुआ था।‌ हादसे में आयुष का हाथ मशीन में आ गया था जिस कारण उसके बायें हाथ की चारों उंगलियां कट गई। उसको अपने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। बीती 29 मई को श्रम बन्धु की बैठक में आयुष कुमार का मामला उठा था। जिसके बाद 30 मई को NEA ने सार्थक पहल करते हुऐ हादसे का शिकार श्रमिक आयुष को एक लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की है। ताकि वह उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मलहल्न, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा उपस्थित रही।