नोएडा: 1000 फीट विशाल तिरंगे के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, जानें क्या है पूरा रूट मैप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (13 अगस्त, 2023): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नोएडा में 1000 फीट के विशाल तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा । यह यात्रा ‘नव ऊर्जा युवा संस्था’ द्वारा दिन मंगलवार, सुबह 9.30 बजे नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से प्रारंभ होगी। जोकि डीएम चौक होते हुए सेक्टर- 18 पहुंचेगी उसके बाद सेक्टर 29 होते हुए सेक्टर-31 तक जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस,15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा को मजबूत और भव्य बनाने के लिए युवाओं को लगातार जोड़ा जा रहा है। पिछले वर्षो में भी नोएडा में तिरंगा यात्रा की काफी चर्चा हुई थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तमाम युवा इस तिरंगे यात्रा में सम्मिलित होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समूचे जनमानस में देश प्रेम की भावना को उजागर करना है। आज युवाओं को देश और माटी से परिचित कराते हुए देश और समाज के प्रति उनके कर्तव्य का बोध कराना है।

नव ऊर्जा युवा संस्थान के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने टेन न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा प्यारा तिरंगा कर्नाटक बनगिरी से दिल्ली एयरपोर्ट आ चुका है। दोपहर 4 बजे नोएडा के सेक्टर 73 महादेव अपार्टमेंट में लोग हमारे प्यारे तिरंगे का स्वागत करेंगे। और यह एक भव्य तिरंगा यात्रा होगी। सभी देश भक्ति की भावना को जागृत कर इस तिरंगे और प्रणाम करे और ज्यादा से ज्यादा युवा साथी इसमें सम्मिलित हों।।