स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा समर्पण ने बाढ पीड़ितों के बीच बांटे कपड़े

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16/08/2023): स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा समर्पण के सेवादारों ने 77 वीं भारतीय आजादी के उपलक्ष्य में बाढ़ पीड़ितों को कपड़े व बिस्किट बांटकर आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया।

संगठन के संस्थापक धर्मेन्द्र नन्दा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा समर्पण, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि संगठन का कार्य सदैव राष्ट्रहित की भावना से सर्वोपरि देश हित में कार्य करना रहा है।

राष्ट्रीय सेवा समर्पण की अध्यक्षा आशा पोद्दार एवं महामंत्री मनोज कटारिया ने गरीबों के उत्थान के लिए संकल्प के साथ कार्य करने की भावना को संगठन का हिस्सा बताया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु चौधरी, मंत्री उषा थापा, कोषाध्यक्ष निमिषा नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा संगठन प्रतिवर्ष हर रक्षा बंधन पर बॉर्डर पर जा कर अपने वीर जवानों भाईयों को राखी बांधने का भी संकल्प लिया है।।