DCP महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों को कराया गया बलवा मॉक ड्रिल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (12 सितंबर, 2023): कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्ध नगर में DCP महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों से आई महिला पुलिसकर्मियों को बलवा मॉक ड्रिल कराया गया और कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के तमाम तरीके सिखाए गए।

 

हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर भीड़ नियंत्रण और दंगा नियंत्रण की रिहर्सल भी कराई जाती है। हालांकि गौतम बुद्ध नगर पुलिस को किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए सभी थानों और पुलिस लाइनों की महिला पुलिस बल द्वारा बलवा मॉक ड्रिल व दंगा निरोधक उपकरणों से दंगाइयों को रोकना, आमजन को दंगे के दौरान रेस्क्यू करना, टियर स्मोक गैस का उपयोग कर भीड़ को दूर करना, पानी की बौछार करना, दंगे के दौरान घायल पुलिसकर्मियों या आम जनता की लोगों तक मदद पहुंचाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने जैसे कई अभ्यास सिखाए गए। इस तरह के कार्य गौतम बुद्ध नगर पुलिस को और अधिक क्रियाशील बनाने में मदद करते हैं। वही जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था में भी बेहद कारगर भी साबित होगा।।