भारी बहुमत से नोएडा सेक्टर-26 के क्लब 26 के अध्यक्ष बने आर.के. खोसला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (09 अक्टूबर, 2023): नोएडा की सेक्टर-26 के क्लब 26 कार्यकारिणी का चुनाव 08 अक्टूबर 2023 को संपन्न हुआ। इस चुनाव में आर.के खोसला और मनोज केसरी की टीम प्रचंड बहुमत से 20 के 20 सीटों पर अपनी जीत हासिल की।

चुनाव के अंतर्गत 90% वोटिंग की गई, वोटिंग और गिनती की प्रक्रिया नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट और अधिकारियों के निरीक्षण में संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि कुल वोटो की संख्या 521 थी जिसमें आर के खोसला को 336 वोट और मनोज केसरी को 335 वोट प्राप्त हुआ।

चुनाव के उपरांत 9 अक्टूबर 2023 को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आर.के खोसला को अध्यक्ष चुना और उनको अन्य पदाधिकारी को चुनने के लिए अधिकृत किया।।

नॉन रेजिडेंट कैटेगरी मेंबर्स में अशोक श्रीवास्तव और सुनील पुरी निर्वाचित हुए।