एक्टिव एनजीओ द्वारा दिवाली उत्सव मधुर मिलन का आयोजन, समाजसेवियों को किया सम्मानित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (10 नवंबर, 2023): नोएडा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे एक्टिव एनजीओ ग्रुप के द्वारा दिवाली उत्सव मधुर मिलन का आयोजन किया गया। इस मिलन का आयोजन 9 नवंबर 2023 को शाम 7:00 बजे सेक्टर 12 में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कई विशेष मेहमानों और सक्रिय एनजीओ के सदस्यों के द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई। सभी प्रस्तुतियों से प्रकाश पर्व का यह वातावरण मनमोहक रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदूषण मुक्त दिवाली और वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर द्वारा शहर के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रहे एनजीओ और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम सभी के सहयोग और संयुक्त समन्वय के साथ समाप्त हुआ और सभी ने अंत में एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी।।