दीपावली के पवित्र अवसर पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्र वासियों को दिया शुभ संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (11 नवंबर, 2023): सनातन धर्म में दीपावली का एक विशेष महत्व है। दीपावली के दिन लोग अपने घरों को और दफ्तरों को सजाते हैं, दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं। एक मान्यता यह भी है कि दीपोत्सव के दिन दीप के ज्योति से तमाम नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। इस वर्ष का दीपावली और भी खास है क्योंकि देश के करोड़ों सनातनियों के आस्था का केंद्र और आराध्य प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण भी हो रहा है और बहुत जल्द ही लोग अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे।

इस बाबत टेन न्यूज से बात करते हुए नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि दिवाली होने से रौनक होना स्वाभाविक है। भारत त्योहारों का देश है। दिवाली का अपना एक संदेश है। मैं इस दिवाली पर सभी को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं। भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही भगवान से प्रार्थना करता हूं।

कई बार समस्याएं बनी रहती है लेकिन समाधान समय-समय पर होता रहता है और इस दिवाली पर भी सभी एकता और संस्कृतियों को निभाते हुए इस त्यौहार को मनाएंगे। बिना किसी अंतर और भेदभाव के यह पर्व मनाया जाएगा। त्योहार से मिलने वाली प्रेरणाओं से सीख लेकर हमें स्पार्क को मनाएंगे।

आपको बता दें कि पूरे देश में दिवाली की धूमधाम से तैयारी की जा रही है। लोग हर्षपूर्वक अपने आराध्य के आगमन के प्रांजल अवसर पर दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं।।