दीपावली के पवित्र अवसर पर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (11 नवंबर, 2023): सनातन धर्म में दीपावली का एक विशेष महत्व है। दीपावली के दिन लोग अपने घरों को और दफ्तरों को सजाते हैं, दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं। एक मान्यता यह भी है कि दीपोत्सव के दिन दीप के ज्योति से तमाम नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। इस वर्ष का दीपावली और भी खास है क्योंकि देश के करोड़ों सनातनियों के आस्था का केंद्र और आराध्य प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण भी हो रहा है और बहुत जल्द ही लोग अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे।

दीपावली के पवित्र एवं प्रांजल अवसर पर टेन न्यूज से बात करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि दिवाली जैसे बड़े पर्व को लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धनतेरस से मनाना शुरू कर दिया है। भैयादूज आगे काफी और पर्व जैसे छठ पर्व भी आने वाला हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के सभी निवासी इन पर्वों को पूरे ही हर्षोल्लास और सुरक्षा के साथ और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाएंगे।

पिछले कुछ दिनों में AQI के स्तर काफी बड़ा हुआ था इसको देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखकर त्योहार को मनाएंगे ऐसी मेरी उम्मीद है, क्योंकि कुछ समय पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी बढ़ा हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ सभी पर्वों को मनाएंगे मेरी तरफ से सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं।

पूरे गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में दिवाली को त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कार्यालय पर शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए लोग आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।।