समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (18 नवंबर, 2023): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की मासिक बैठक सेक्टर 51 होशियारपुर बारात घर में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी सम्मानित साथियों को अपने-अपने (मतदेय स्थल) बूथ पर जाकर अपना वोट बढ़ाए।

लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव ने कहा कि जिनकी आयु 18 साल हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करके उनकी सूची बनाकर कार्यालय में उपलब्ध कराएं। संगठन प्रभारी राकेश यादव एवं पूर्व अध्यक्ष दलबीर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार समय से पहले चुनाव करा सकती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव में जुट जाएं। वरिष्ठ नेता दिनेश प्रधान व भारत प्रधान ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब विरोधी है। वर्तमान सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है।

मंच का संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान के द्वारा किया गया। मासिक बैठक में विकास यादव, सुबे यादव, जय करण चौधरी, महेंद्र यादव, संजय घीगान, ओमपाल राणा, मोहम्मद नौशाद, भीसम यादव, संजय त्यागी, मुकेश प्रधान, विपिन अग्रवाल और गौरव कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।