नोएडा लिफ्ट हादसे में कुल 9 लोग हुए घायल, एक ही कंपनी के हैं सभी कर्मचारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (23 दिसंबर 2023): नोएडा सेक्टर-125 स्थित एक टावर में शुक्रवार की शाम लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जो ICU में भर्ती हैं। यह घटना नोएडा के सेक्टर -125 स्थित साइड टावर में शुक्रवार की शाम की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी 9 लोग एरास्मिथ टेक्नोलॉजी के कर्मचारी हैं। वे शुक्रवार की शाम दफ्तर से काम कर के निकल रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

घायलों की हुई पहचान

एरासमिथ टेक्नोलॉजी एक आईटी डेवलपर कंपनी है। इसका दफ्तर इस टावर में आठवीं मंजिल पर है। शाम के समय सभी कर्मचारी दफ्तर से अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए हैं। जिनकी पहचान पीयूष शर्मा, अभिषेक पंडित, गाजियाबाद निवासी अभिषेक गुप्ता, ग्रेटर नोएडा निवासी सौरभ कटियार, दिल्ली निवासी रजत शर्मा, शुभम भारद्वाज, सागर, अभिजीत सिंह, और नोएडा निवासी यशु शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।।