नोएडा में यातायात एडवाइजरी जारी, असुविधा से बचने के लिए पढ़ें खबर

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (07 नोएडा 2024): गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यातायात एडवाइजरी करते हुए जानकारी दी कि नोएडा सैक्टर-49 चौक से सैक्टर47-48 की ओर जाने वाले मार्ग पर कारखाना तिराहा सैक्टर 48 से सैक्टर 47-48 चौक तक मार्ग पर सीवर लाइन का निर्माण कार्य प्रचलित होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया गया है। यातायात का संचालन सैक्टर 47.48 चौक से सैक्टर 49 चौक की ओर आने वाले मार्ग पर ही किया जायेगा।
यातायात एडवाइजरी जारी
1- सैक्टर 47, 107 की ओर से आने वाला यातायात सैक्टर 47-48 चौक से सैक्टर 49 चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
सैक्टर 49 चौक से सैक्टर 47-48 चौक की ओर जाने वाला यातायात कारखाना तिराहा सैक्टर 48 से सिंगल लेन में सैक्टर 47-48 चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।।