नोएडा सेक्टर 12: नोएडा की गलियों में राम नाम की गूंज, खुशियां मनाओ राम आए हैं

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (22 जनवरी 2024): अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारतवर्ष के कोने-कोने में भगवान श्री राम का गुणगान हो रहा है। शायद ही भारतवर्ष में कोई व्यक्ति ऐसा रहा होगा जिसने भगवान श्री राम का नाम आज नहीं लिया होगा। पूरे गौतमबुद्ध नगर में राममय वातावरण देखा गया नोएडा की न सिर्फ अपार्टमेंट और सेक्टर बल्कि गांव के हर गली मोहल्ले में भी भगवान श्री राम का गुणगान किया जा रहा है।

सेक्टर – 12 के जेड ब्लॉक में नारी शक्ति से ममता शर्मा के कुशल निर्देशन में भगवान श्री राम के गुणगान का सफल आयोजन किया गया। उनके द्वारा किए गए संयोजन में कई रंगोलियों को बच्चों के द्वारा बनाया गया जिससे बच्चों में कलात्मक गुणों का विकास होगा एवं संस्कृति के प्रति उनकी रोचकता भी बढ़ेगी।

नारी शक्ति से ममता शर्मा ने कहा कि चार दिनों से हम भगवान श्री राम का गुणगान कर रहे हैं। एक छोटे से रूप से हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी परंतु यह कार्यक्रम एक एक बड़ी संख्या में पहुंच गया। सर्वप्रथम हमने भगवान श्री राम के नाम का कलश स्थापित किया एवं उनका गुणगान में कीर्तन किया जा रहा है। यह आपने सिर्फ जेड ब्लॉक, सेक्टर 12 की कहानी पढ़ी बल्कि न सिर्फ सेक्टर 12 में बल्कि आज पूरे नोएडा में भगवान श्री राम का गुणगान किया जा रहा है। साथ ही आज दीपावली की यादें ताजा हो गई, कहा जा सकता है कि कार्तिक मास में आने वाली दिवाली आज पौष के महीने में आ गई।।