“गांव चलो अभियान” के तहत ग्रामीणों से मुलाकात किए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09 फरवरी 2024): भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो” अभियान के तहत पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा जिसमें ज़िला, क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी गांव में प्रवास करेंगे। इस अभियान के तहत 08 फरवरी को प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल नोएडा के छ्लेरा गाँव में रहे और वहाँ की जनता से जन संपर्क किया।

आपको बता दें कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण निवासियों से जन संपर्क होगा और साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकर उनका निदान भी किया जायेगा। मोहित बेनीवाल ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है।

सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास में जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि गांव की वस्तुस्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ और सभी वर्गों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है।

इस मोके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, महेश चौहान, महेश अवाना, नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सुनील नागर, मानसिंह चौहान, केशव पंडित, नीरज चौहान, अनुज प्रधान, राजकुमार चौहान, नरेश चौहान, अंकुश चौधरी, आकाश चौहान, सुमित शर्मा मोजूद रहे।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।